जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़/शहर के बीचोबीच जुआ खेल रहे जुआरियों पर कोतवाली पुलिस की दोहरी कार्यवाही… ● जुआ फड पर पकड़े गये 6 जुआरियों पर कोतवाली थाने में जुआ एक्ट व लॉकडाउन के उल्लंघन के मामला दर्ज…. जुआ फड से 27,000 नगदी बरामद…… कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में आज दिनांक 07/06/2021 को कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के मध्य संजय कंपलेक्स के पास अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में जुआ खेल रहे 52 पत्ते के शौकीनों की घेराबंदी कर पकड़ा गया । सूचना कोतवाली टीआई को मिली थी जिस पर उनके द्वारा अपने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर रेड किया गया, मौके पर जुआ खेलते 1-पवन जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल उम्र 40 वर्ष बोईरदादर रायगढ़ 2- लक्ष्मण भास्कर पिता मनीराम भास्कर उम्र 36 वर्ष रामभांठा रायगढ़ 3- जितेन्द्र दाते पिता सहदेव दासे उम्र 38 वर्ष रामभांठा रायगढ़ 4- मनोज सतनामी रामशीष सतनामी उम्र 40 वर्ष जूटमिल 5- राजकुमार बज्र पिता छोटे लाल बज्र 29 वर्ष रामभांठा रायगढ़ 6- दयाराम अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल रायगढ़ मिले जिनके फड एवं पास से 52 पत्ती ताश एवं *27 हजार रुपए नगद* बरामद हुए हैं । कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं लाकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 269, 270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है ।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




