छत्तीसगढ़: प्रदेश के बलरामपुर जिले में भालुओं का आतंक बरकरार है। तीन भालुओं ने आज एक 5 वर्षीय बच्चे की जान ले ली है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। पीड़ित परिवार को तत्कालिक मुआवजा के रूप में 25000 रु दी गई है। घटना आज वाड्रफनगर के कैलाश नगर में स्थित उद्यान विभाग के नर्सरी के पास हुई है। मासूम के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर में स्थित उद्यान विभाग में इन दिनों मनरेगा के तहत विकास कार्य कराया जा रहा है। जहां मृतक बच्चे की मां व पिता काम करने गए थे। मां को ढूंढते ढूंढते 5 वर्षीय मासूम संजय उनके पास जा रहा था। तभी उसका सामना दो शावक व एक मादा भालू से हो गया। भलुआ ने मासूम पर हमला कर दिया। हमले में मासूम जख्म का दर्द सहन न कर पाया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खून से लथपथ मासूम को देख मां हुई बेहोश–
आदमखोर भालुओं के द्वारा अपने बेटे पर हमला कर दिए जाने की बात जब मां तक पहुंची तो वह भागे चले आई । जिगर के टुकड़े को खून से लखपत देख मौके पर ही संजय की मां बेहोश हो गई।
भालुओं के झुंड को कहीं और विस्थापित करने की मांग–
ऐसी घटना और बाद में ना हो जिसके लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने आज वन विभाग से यह मांग की है कि भालूओं के इन झुंड को कहीं और ले जाकर छोड़ आ जाए।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
