सारंगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज साहू द्वारा जारी मनोनयन सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सक्रिय, अनुभवी और समर्पित लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा के साथ ही समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इसी क्रम में सारंगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम साहू को भी प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही सारंगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में साहू समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात बताया है।
बताया जाता है कि श्री पुरुषोत्तम साहू लंबे समय से समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनकी सहभागिता लगातार रही है। समाज के हित में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाज के लोगों का कहना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के विकास और एकजुटता को नई दिशा मिलेगी। उनके मनोनयन पर समाज के अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
