संस्कृत शिक्षा अनिवार्य कराने संस्कृत शिक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा…

IMG-20260309-WA0039.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34


पलारी। छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षक संघ के प्रदेश संचालक डॉ कोमल वैष्णव के नेतृत्व में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव जी को संस्कृत शिक्षा को अनिवार्य कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। डॉ वैष्णव ने बताया कि प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के चलते संस्कृत शिक्षा पर गहरा असर पड़ा है शासन के आदेशानुसार हिंदी अंग्रेजी संस्कृत इन तीन भाषाओं में से किसी एक भाषा के विकल्प पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम पढ़ने का प्रावधान रखा गया है जो बच्चों को त्रिभाषा ज्ञान से दूर रखने का षड्यंत्र है तीनों भाषा का ज्ञान आवश्यक है हम व्यावसायिक पाठ्यक्रम का स्वागत करते हैं किन्तु हरियाणा राज्य की तरह इसे सातवें विषय के रूप में पढ़ाई जाए यहां उच्च अधिकारियों के मौखिक आदेश के चलते बच्चे केवल संस्कृत के विकल्प पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम चयन कर रहे हैं जिससे संस्कृत भाषा भविष्य में विलुप्त के कगार पर है परिणामस्वरूप संस्कार परक भाषा देववाणी अति प्राचीन भाषा धर्म शास्त्रों की भाषा के अध्ययन अध्यापन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा अतः प्रदेश में विगत कई दिनों से अधिकारी कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों विधायकों सांसदों और संतों को संस्कृत शिक्षक संघ की ओर से संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसी कड़ी में विगत दिवस विकास खंड पलारी के ग्राम देवसून्द्रा में विशेष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंचस्थ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय अरूण साव जी को भी ज्ञापन सौंपा गया। संस्कृत शिक्षक संघ के संरक्षक पूर्व संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास जी महाराज कसडोल विधायक संदीप साहू भाटापारा विधायक इंद्र साव रायपुर ग्रामीण विधायक मोती साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया माननीय उपमुख्यमंत्री महोदय जी ने उक्त मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से संस्कृत शिक्षक संघ के प्रदेश संचालक डॉ कोमल वैष्णव हीरालाल वर्मा राजकुमार साहू डोमन साहू संतराम साहू महेंद्र वैष्णव देवेश वर्मा गंगा राम साहू मनोज वर्मा रामप्रसाद साहू गंगा राम पैकरा डॉ लोकेश साहू डॉ सालिक साहू आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts