रायगढ़, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ द्वारा शिक्षित आवेदकों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु नि:शुल्क रोजगार पंजीयन करने की व्यवस्था है। वर्तमान में रोजगार पंजीयन की यह व्यवस्था जिले में स्थापित लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से इंटरनेट आधारित पोर्टल पर की जाती है। जिले के शिक्षित आवेदक रोजगार पंजीयन हेतु समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ अपने क्षेत्र के निकटतम लोक सेवा केन्द्र में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रोजगार पंजीयन की प्रक्रिया सुविधापूर्वक प्राप्त कर सकते है। लोक सेवा केन्द्र के द्वारा पंजीयन किए जाने के पश्चात प्रारंभिक पंजीयन की प्रति आवेदकों को दी जाती है। लोक सेवा केन्द्र द्वारा दी गयी प्रारंभिक पंजीयन की इस प्रति को लेकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आवेदकों की उपस्थिति होने पर पंजीयन का सत्यापन मूल प्रमाण पत्र से करते हुए स्थायी पंजीयन जारी कर दिया जाता है। आवेदकों के लिये यह बहुत ही सुविधाजनक व्यवस्था है। आवेदक स्वयं के पंजीयन का नवीनीकरण के लिए भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से नवीनीकरण करा सकते है ।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
