गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा : बिलासपुर रोड मेला ग्राउंड में मोदी का पुतला दहन…नारेबाजी के बीच पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर छीना-झपटी, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता…

IMG-20260309-WA0036.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश रविवार को सारंगढ़ में खुलकर सामने आया। नगर के हृदय स्थल बिलासपुर रोड स्थित मेला ग्राउंड में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बन गई, जब पुतले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी की स्थिति पैदा हो गई।
यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय विधायक उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, महिला कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है और घरेलू गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन के समय पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर कुछ देर तक छीना-झपटी भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतले को जलाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। देखते ही देखते पुतला धू-धू कर जल उठा और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
इस विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय दुबे, अरुण मालाकार (पूर्व जिलाध्यक्ष), घनश्याम मनहर (प्रदेश प्रतिनिधि), गणपत जांगड़े (प्रदेश प्रतिनिधि), गोल्डी नायक (जिला संगठन महामंत्री), विनोद भारद्वाज (जिपं सदस्य), पवन अग्रवाल एवं उमेश केसरवानी (जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष), सरिता गोपाल (महिला कांग्रेस अध्यक्ष) सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, जिला कांग्रेस महामंत्री रविंद्र नंदे, राधे जायसवाल, डॉ. दिलीप अनंत, डॉ. गोपाल बाघे, मितेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग), अजय बंजारे (नपा विधायक प्रतिनिधि), नागेश्वर महंत (जिला अध्यक्ष पंचायती राज संगठन), मंडल अध्यक्ष अश्वनी चंद्र, राजू यादव, रमेश खूंटे, सागर नेताम, छात्र संगठन जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला सचिव लालू थवाईत, शंकर चंद्रा, पवन नायक, पीतांबर देवांगन, श्याम पटेल, चिंता पटेल, किशोर निराला, राजेंद्र बारे (युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष), रामेश्वर चंद्रा (युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक), अंकित पटेल (छात्र संगठन ब्लॉक अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया और गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं लाई गई तो कांग्रेस पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर इसी तरह आंदोलन करती रहेगी।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts