रायगढ़, सूरजगढ़ अप्रोच रोड निर्माण के संबंध में लो.नि.वि.रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि पडिग़ांव-सूरजगढ़ पहुंच मार्ग लंबाई 3.40 कि.मी.निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति 629.31 लाख रुपये 23 फरवरी 2021 को सीजीआरआईडीसीएल अंतर्गत प्राप्त हुई है। निविदा पूर्ण कर 12 अक्टूबर 2021 में अनुबंधक को कार्यादेश जारी किया गया है तथा अनुबंधित समयावधि 9 माह अर्थात 11 जुलाई 2022 तक है।
वर्तमान में चन्द्रपुर स्थित महानदी पुल में पुल के गेप में स्लेब में स्लेब, स्पानशन ज्वाईट एवं बेरिंग बदलने का कार्य प्रगति पर है तथा मरम्मत कार्य में लगभग 6-7 माह की अवधि लग सकता है। इसलिए उक्त पुल में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण पडिग़ांव-सूरजगढ़ मार्ग में भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। जबकि यह मार्ग भी सीजीआरआईडीसीएल अंतर्गत पुर्ननिर्माण के लिए स्वीकृत है। मार्ग में भारी वाहनों के निरंतर आवागमन होने के कारण मार्ग में पुर्ननिर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। यदि वर्षा ऋतु के पूर्व मार्ग का पुर्ननिर्माण नहीं हो पाता है तो मार्ग में यातायात बाधित हो सकता है।
कलेक्टर रायगढ़ से हुई चर्चानुसार पडिग़ांव-सूरजगढ़ मार्ग में प्रात: 8 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद कर छोटी वाहनों को मार्ग के एक साईड चलाया जा सकता है। ताकि स्वीकृत मार्ग का पुर्ननिर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
