जगन्नाथ बैरागी

उक्त घटना मध्यप्रदेश के देवास जिले में खातेगांव की है, जहां एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया गया। एसडीएम पर महिला फूड इंस्पेक्टर ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। महिला पदाधिकारी के पति ने इसकी शिकायत देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से की, जिसके बाद खातेगांव एसडीएम को हटा दिया गया। हालांकि, एसडीएम ने महिला फूड इंस्पेक्टर के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

यह है पूरा मामला-
जानकारी के मुताबिक, देवास में कार्यरत महिला फूड इंस्पेक्टर प्रियंका अग्रवाल ने आरोप लगाया कि एसडीएम संतोष तिवारी अश्लील मैसेज भेजते हैं। एसडीएम मैसेज में लिखते हैं कि तुम मेरे कमरे में आ जाओ या मैं रात को 11:30 बजे तुम्हारे कमरे पर आ जाऊंगा।
प्रियंका ने यह आरोप लगाया है कि एसडीएम बिना काम के भी कई बार ऑफिस आ जाते थे। महिला पदाधिकारी ने एसडीएम के बारे में अपने पति को बताया तो उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर दी।
एसडीएम ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप-
इस मामले में एसडीएम ने खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि महिला के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उसके खिलाफ एक मामले में गड़बड़ी पाई गई, जिसकी जांच चल रही है। ऐसे में वह मुझे फंसा रही है। पहले भी वह ऐसे आरोप लगा चुकी है।
पद से हटाए गए एसडीएम
महिला के पति की शिकायत पर कलेक्टर ने कार्रवाई की। उन्होंने खातेगांव एसडीएम संतोष तिवारी को पद से हटा दिया। उनकी जगह त्रिलोचन सिंह को एसडीएम बनाया गया है। वहीं, कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
