रायगढ़/रायगढ़ जिला हादसो का जिला बनते जा रहा है। यह कहना अब कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। आए दिन जिले के मुख्यालय से लेकर दूरस्थ इलाकों तक कहीं ना कहीं रोड एक्सीडेंट के मामले निकल कर सामने आ ही रहे हैं।

इसी बीच एक मामला निकल कर सामने आया है। जिसके मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़ी पहाड़ इलाके में यात्री बस ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ी पहाड़ मन्दिर के पास सड़क पर आज सुबह लगभग 10:30 बजे समीप एक यात्री बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी है। मोटरसाइकिल में 3 युवक सवार होकर कया की तरफ जा रहे थे। तभी लारीपानी की तरफ से पूर्णागिरी बस आ रही थी इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल चालक समेत तीनों सवारी गिर पड़े। बाइक पर सवार चालक को हाथ में चोट लगी, तो वहीं दूसरा व्यक्ति गिरते ही भाग खड़ा हुआ लेकिन बाइक के पीछे बैठा हुआ तीसरे युवक के सर के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हालिया मिली अप्डेट्स के अनुसार मृतक का नाम सुरेंद्र चौहान, ग्राम घियारमुड़ा का निवासी होना बताया जा रहा है। घटना उपरांत स्थानीयों की मदद से सूचना लैलूंगा थाना को दे दी गई है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




