जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच जगदलपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात 160 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार हाल ही में छुट्टी से लौटे सभी जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पर पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद सुरक्षा बलों के कैम्प में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश जारी हुआ है। बता दें कि सुकमा जिले में सबसे ज्यादा जवान संक्रमित पाए गए हैं।
देखें आंकड़ें
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3963 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3303 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




