रायगढ़ . भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर आज शाम 5:00 बजे के समीप उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब डोंगी तराई और चारभाठा गांव के समीप एक महिला की नग्न अवस्था मे लाश मिली।


हाईवे पर स्थित नवाब ढाबा से महज 200 मीटर की दूरी पर एक महिला की लाश नग्न अवस्था में पाई गई। घटना कारित जगह पर जले हुए टुकड़ो के भी निशान मिले है। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है की किसी ने सबूत मिटाने की कोशिश की है।

साथ ही पुलिस को किसी प्रकार की ट्रेन टिकट भी फेंकी हुई प्राप्त हुई है। जो 12 जनवरी बेलपहाड़ से रायगढ़ की होनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान मीडिया से साझा नही किया है।

लाश के देखे जाने के बाद स्थानीयों ने मौके से पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। चुकी मामला संवेदनशील था।

इसलिए सूचना मिलते साथ ही, भूपदेवपुर थाना प्रभारी अमित शुक्ला मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी हुई है और मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही समय मे एस डी ओ पी निमिषा पांडेय घटना कारित जगह पर पहुँच रही है। प्रथम दृष्टया पूरे मामले को रेप और मर्डर से जोड़कर देखा जा रहा। हालांकि अभी किसी प्रकार की स्पस्टता नही निकलकर सामने आई है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
