लोरमी /मुंगेली-: सेवा सहकारी समिति खुड़िया पंजीयन क्रमांक 102 तहसील लोरमी, जिला-मुंगेली में धान खरीदी, किसान क्रेडिट कार्ड में भारी अनियमितता की चर्चा समाचार पत्रो एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में जन चर्चा का विषय बना हुआ है। सेवा सहकारी समिति खुड़िया के अंतर्गत मुंगेली जिले के समस्त वन ग्राम आते है जिसमें बैगा आदिवासी एवं अन्य जातियों के लोग निवास करते है उक्त सहकारी समिति मे बिचौलियों द्वारा बैगा आदिवासियों के नाम पर लोन, बैगा आदिवासियों के पंजीयन पर बिचौलिये व्यापारियों द्वारा धान बिक्री, वन ग्राम में रहने वाले लोगों के नाम पर फर्जी किसान क्रेडिट लोन, शासन की महति योजना, किसान सम्मान निधि, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि भी बिचौलियों एवं संबंधित विभाग के द्वारा मिलीभगत कर आहरण कर लिये जाने की जन चर्चा है। अतः निम्न बिन्दुओं पर उच्च स्तरीय जाँच टीम गठित कर वर्ष 2018-19 2019-20, 2020-21 के सहकारी समिति खुड़िया के


01 / वन ग्राम के सभी किसानों की के पंजीयन पर बेचे गये धान के संबंध में प्रत्येक किसान का कथन एवं भौतिक सत्यापन कराया जायें।


02/ वन ग्राम के सभी किसानो के जिला सहकारी बैंक के खातो की जाँच करायी जावें। जिसमें यदि किसान क्रेडिट कार्ड लिया गया है तो उसके संबंध में जाँच एवं किसान सम्मान निधि, राजीव न्याय योजना की राशि उक्त खाता धारकों को प्राप्त हुई है या नहीं उसकी प्रत्येक खाता धारक का कथन लेकर जाँच करायी जावें।
- छत्तीसगढ़: कार शोरूम में जमकर बवाल, महिला ने CEO को मारा थप्पड़ और फेंकी स्याही… - May 25, 2026
- क्वालीफाई नहीं कर पाए…’, KKR के IPL 2026 से बाहर होते ही कप्तान Ajinkya Rahane का छलका दर्द; रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी… - May 25, 2026
- बुलेट ट्रेन’ की रफ्तार से दौड़ रही ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल की फिल्म ने रचा इतिहास, देखें कलेक्शन… - May 25, 2026

