रायगढ़ । कोरोना की तीसरी लहर कहीं दिखे या न दिखे लेकिन रायगढ़ में इसके बढ़ते रफ़्तार ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। दूसरे लहर में रायगढ़ प्रदेश का हॉट स्पॉट था ही अब तीसरी लहर में भी रायगढ़ ही चपेट में है कहें तो अतिसंयोक्ति नही होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रायगढ़ में कुल 596 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाये गये।
आज जिले में 2449 सैंपलों की हुई जांच
आज शहर के उर्दना बटालियन से 31, एकलव्य आवासीय विद्यालय धरमजयगढ़ से 13 नये पॉजिटव मिले
गौरी शंकर मंदिर चौक,रेलवे बंगलापारा, चक्रधर नगर बंगलापारा, गर्ल्स हॉस्टल मेडिकल कॉलेज, नगर निगम परिसर, दरोगापारा सिविल लाईन, टीवी टॉवार के पीछे कृष्णा नगर, छोटे अतरमुड़ा, सुभाष चौक, मोडा निवास कोतरा रोड़, केजीएच ट्रू-नॉट लैब, सावित्री नगर, कष्णा वॉटिका, चक्रधर नगर चौक, लोटन नगर, केलो विहार, सरला विला, राम निवास टॉकीज चौक, पुलिस कॉलोनी खरसिया, पुलिस कॉलोनी मदनपुर, सारंगढ, कटंगपाली बरमकेला से 5, पोरथ,घरघोड़ा, भूपदेवपुर, नगरपाली, घरघोड़ा, लैलूंगा, कुसमुरा रायगढ़, एनटीपीसी लारा, सहित बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुवी है।

सारंगढ़ में एंटीजन से 09 तो रैपिड टेस्ट से 39 मरीजों की पुष्टि-
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सारंगढ़ में 48 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।
देखें लिस्ट



