जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ – जिला लघु वनोपज विभाग इस वर्ष अपने मिले टारगेट से 25 प्रतिशत तेंदू पत्ता कम संग्रहण कर पाया है। जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारी खराब मौसम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। चर्चा करने पर उप संचालक जिला लघु वनोपज वी.के साहू ने बताया कि जिला युनियन रायगढ़ को वर्ष 2021 में 60 हजार 700 मानक बोरा तेंदू पत्ता संग्रहण का लक्ष्य मिला था जिसमें से 44 हजार 800 मानक बोरा संग्रहण कर लिया गया है। बारिश और आंधी तूफान से कुछ बोरा तेंदू पत्ता संग्रह करने के बाद उड़ गए। जिससे नुकसान भी हुआ है। श्री साहू ने आगे बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के बाद उसे करीब 10 दिन तक सिखाया जाता है उसके पश्चात दूसरी खरीदी की जा सकती है लेकिन आगामी 10-15 दिन बाद से बरसात शुरू होने की संभावना है जिस कारण अब आगे खरीदी कर पाना संभव नहीं है जिस कारण वर्ष 2021 में जिला तेंदूपत्ता संग्रहण में करीब 25 प्रतिशत पीछे चल रहा है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
