रायगढ़। दिनांक 17-18/122021 के मध्य रात्रि खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला मदनपुर रोड स्थित गजानंद अग्रवाल ओम प्रकाश अग्रवाल 50 वर्ष के सुने मकान में अज्ञात चोर घर में घुसे थे । पड़ोसियों द्वारा बंद मकान से आवाज आती सुनकर मकान स्वामी गजानन अग्रवाल को सूचना दिए गजानन अग्रवाल द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए पड़ोसियों के साथ मकान में पहुंचे । तत्काल खरसिया पुलिस की गश्त पार्टी मौके पर पहुंचकर मकान आसपास और क्षेत्र पर घेराबंदी किये। चोरों को पुलिस के आने की भनक लगते पर घर के अन्य रास्ते से होते हुए भाग गए । मकान मालिक द्वारा नगदी लगभग 5 लाख रुपए अज्ञात चोर ले जाना बताया गया है, जबकि घर में सोने चांदी के अन्य जेवरात भी थे। जिसे पुलिस के आ जाने से चोरी करने में असफल रहे ।

गजानन अग्रवाल बताए कि दिनांक 17-12-2021 के दोपहर पुराने घर में ताला लगाकर अपने नये मकान में खाना खाकर टीवी देख रहे थे, तभी पड़ोसी सूचना दिए थे । खरसिया पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
