रायगढ़, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय आम/उप निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस को अवकाश घोषित किए जाने के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों में 20 दिसम्बर 2021 दिन-सोमवार को मतदान संपन्न कराने अवकाश घोषित किया गया है। रायगढ़ जिले के सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के सभी 15 वार्ड क्षेत्र में आम चुनाव एवं रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 तथा 25 वार्ड क्षेत्र में उप चुनाव हो रहे है। अत: उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में 20 दिसम्बर 2021 दिन-सोमवार को मतदान करने के लिए अवकाश का दिन होगा। इस दिन उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों/ कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
