रायगढ़। कलेक्टर भीमसिंह ने शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल के सामने स्थित झाराशिल्प एम्पोरियम का भी निरीक्षण किया। इसे उन्होंने महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के विक्रय के लिए केलो मार्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। इसी सिलसिले में उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से निरीक्षण के दौरान केलो मार्ट शुरू करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने भवन में आवश्यक निर्माण कार्य करने तथा यहां जिले की महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे सवई घास के प्रोडक्ट, लैलूंगा के मिट्टी के बर्तन, घानी के शुद्ध तेल, शहद, अन्य खाद्य उत्पाद को विक्रय के लिए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यहां गढ़ कलेवा की तर्ज पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का सेल काउंटर भी लगाने के निर्देश दिए। जिससे शहर के लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी कैंंटीन का एक विकल्प यहां मिल सकेगा।

- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
