जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़- बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोधिया में बीती रात 11: 30 बजे ससुराल में रह रहे युवक को खुद के साला ने पुरानी रंजिश को लेकर बेर के डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

बरमकेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व मृतक के साला व ससुर आपस में लड़ाई कर रहे थे जिसे उसने समझाइश दिया और उसके साला को दो तमंचा जड़ दिया। इसी बात को लेकर मृतक का शाला मन मे रंजिह रखा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किशन भाई पिता पुरंजन भाई उम्र 27 वर्ष निवासी बड़े नवापारा मधु दीपा थाना सरिया जो कुछ दिनों से अपने ससुराल लोधीया थाना बरमकेला में रह रहा था। जो बीती रात को छत में सोया हुआ था तभी रात 11:30 बजे मौका देख कर आरोपी साला नित्यानंद सिदार पिता श्यामलाल सिदार उम्र 20 वर्ष में मन मे उबल रहे पुरानी रंजिश को शांत करने के लिए बेर के मोटे डंडे से सिर में मार कर जीजा को मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक
फिलहाल बरमकेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है जिसे रिमांड पर भेजा जाएगा।
- बिलाईगढ़ SDM ऋचा सिंह भारमुक्त, शिक्षा शर्मा को मिला प्रभार… - October 1, 2026
- किसके सिर सजेगा महानगर का ताज?कौन बनेगा रायपुर वैष्णव जिलाध्यक्ष..4 अक्टूबर को तय होगी नई कार्यकारिणी की दिशा… - October 1, 2026
- राशन वितरण की बढ़ी मियाद, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का खाद्यान्न…. - September 30, 2026
