रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा ट्राफिक डीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन पर दिनांक 04/12/2021 को यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय केआईटी कॉलेज रायगढ़ में एनसीसी कैडेट्स को दुर्घटनाओं के कारण एवं दुर्घटना होने पर घायल के बचाव के उपाए कैसे करें, इसे विस्तारपूर्वक बताया गया ।
जिले तथा सीमावर्ती जिलों के कैडेट्स के कैंप की जानकारी पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता के क्रम में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं रोकथाम को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था । कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को यातायात थाने के उप निरीक्षक गोवर्धन मांझी, प्रधान आरक्षक रतन सिंह, आरक्षक विजय सिदार, संजय केरकेट्टा द्वारा वाहन चालक को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी वाहन में न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन चलाने से भारी जुर्माना के साथ पालकों पर कार्रवाई, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों के चालक व यात्रा दोनों के हेलमेट का प्रयोग करने जैसे यातायात नियमों की बारीकियों एवं सावधानियों को बताया गया । एनसीसी कैडेटभी बड़ी कौतूहल के साथ जानकारी ग्रहण करते दिखे और बीच बीच में यातायात से संबंधी प्रश्न पुलिसकर्मियों से पूछते गये । कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स द्वारा यातायात पुलिस से हमेशा यातायात नियम पालन करने एवं दूसरों को भी यातायात नियम का पालन हेतु प्रेरित करने शपथ ली गई ।


- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




