रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लॉकडाउन के बीच कुछ कम जरूर हुआ था परंतु अब आंशिक छूट मिलने के बाद एक बार फिर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। कल जहां पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के नलवा प्लांट के पास हाइवा की ठोकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी और एक युवक घायल हो गया था। आज फिर खरसिया थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है। जहां बोतलदा में खूनी पहियों के नीचे दबकर एक युवक की जान निकल गई।

मिली जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 49 में बोतल्दा के पास आज सुबह 10 बजे स्कूटी सवार भाजपा नेता का भाई को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटनाकारित ट्रेलर वाहन को थाना ले आई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और मामले अपराध दर्ज जांच की जा रही है।वहीं जानकारी मिल रही है कि मृतक शंकर लाल गबेल बोतल्दा निवासी भाजपा नेता भरत गबेल के भाई थे।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




