जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम झांकादरहा में युवक द्वारा अपने सगे छोटे भाई की डंडा व पत्थर से सिर पर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार 24 मई को ग्राम झांकादरहा में रहने वाली वृंदावती यादव (उम्र 23 वर्ष) द्वारा उसके पति संजय यादव (उम्र 32 वर्ष) की उसके जेठ जन्मजय यादव द्वारा 23 मई के शाम गांव में झगड़ा विवाद पर डंडा व पत्थर से मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह को घटना के दिन ही ग्राम झांकादरहा में हत्या की सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक जन्मेजय वर्मा, आरक्षक संजीव टोप्पो के साथ घटनास्थल पहुंचे । जहां मर्ग, पंचनामा कार्यवाही कर घटनास्थल पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा व पत्थर व महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किये और आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया ।
आरोपी जन्मजय यादव से पूछताछ में अपने भाई की हत्या करना कबूल कर बताया कि उसका छोटा भाई संजय यादव ड्राइवरी का काम करता था, करीब 4 साल पहले वृंदावती यादव से शादी कर घरघोड़ा में पक्का मकान बनाकर रह रहा था । संजय शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी व मां से झगड़ा करता था और गांव आकर गांववाला घर को छोड़ने कहता था । 23 मई के शाम को भी गांव आकर घर से भाग जाओ कह रहा था तब दोनों में झगड़ा विवाद हुआ । झगड़ा विवाद में डंडा से संजय के सिर हाथ पैर को मारा और वहां पड़े पत्थर से उसके सिर में चोट पहुंचा कर उसकी हत्या करना कबूल किया है । आरोपी जन्मेजय यादव पिता स्व. भाकूलाल यादव उम्र 35 सालनिवासी ग्राम झांकादरहा थाना घरघोड़ा को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

