जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़

रायगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले तहसील सारंगढ़ में 3 चीजों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है- पहला कोविड मरीजों की संख्या,दूजा भ्रस्टाचार तीसरा अपराध..और अगर आपराधिक मामले की बात करें तो विगत सप्ताह भर से पँचायत प्रमुखों की खबर मीडिया में छाई हुवी है। चँदाई, साल्हे के बाद अब कुर्राहा पँचायत का मामला सारंगढ़ थाने से प्राप्त हुवी है।

सारंगढ़ के कुर्राहा ग्राम पंचायत का है मामला-
पूरा मामला सारंगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम कुर्राहा का है। जहां ग्राम पंचायत कुर्राहा में कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध बेजा-कब्जा किया गया था जिसे राजस्व विभाग के कर्मचारियों और प्रशासन के आदेश से ग्राम-पंचायत द्वारा अतिक्रमण को हटाकर वहां गोठान का निर्माण किया गया था। वर्तमान में वहां एक तालाब का निर्माण भी ग्राम-पंचायत द्वारा कराया जा रहा है। जिससे कुछ कब्जाधारी व्यक्तियों को विकास कार्य भी खटकने लग गया और वो सीधे ही सरपँच घर मे ब्लातपूर्वक घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुवे बेतहाशा मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत में इतने अंधे हो चुके की घर आये मेहमानो को भी नही बक्शा और उनके भी सर पर डंडे से वार करने में नही हिचके..! बीच बचाव करने आये सरपँच के पुत्र के उंगली को दांत से ऐसे काटा गया कि उसके छोटी उंगली को ही काट डाला गया..!

प्रार्थी द्वारा थाने में लिखाये एफआईआर के अनुसार-
प्रार्थी सुरेश कुमार चौरगे पिता श्री शिवप्रसाद चौरगे जाति सतनामी ग्राम कुर्राहा तहसील व थाना सारंगढ़ जिला रायगढ़ ने कहा कि उसके पिताजी शिवप्रसाद चौरगे वर्तमान में गांव के सरपंच हैं।जिनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत कुर्राहा में आदर्श ग्राम के तहत कार्य प्रस्ताव हुआ है जिसको पूर्ण करने के लिए वो लोग कार्य कर रहे थे उसमें 25-05-2021को सुबह लकेश्वर पिता ईश्वर, मुलायम पिता लकेश्वर, संजय पिता लकेश्वर द्वारा आकर खुदे हुए नीव को मिट्टी से पाट दिए जिसका हम लोग विरोध करने पर 25-05-2021 को शाम करीब 06 बजे लकेश्वर पिता ईश्वर, मुलायम पिता लकेश्वर, संजय पिता लकेश्वर और रामधन जो सभी का मुखिया है उसके द्वारा घर में घुसकर मारपीट किया गया एवं मुलायम द्वारा मेरे उगली को दांत से काटकर निकाल दिया गया एवं मेरे घर पर आए हुए मेहमान से सिर पर रामधन द्वारा लाठी के सटके से मारकर घायल किया गया एवं महिलाओं को अश्लील गाली गलौज दिया गया। अतः प्रार्थी के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध धारा 294, 506, 452, 323, 34 ताहि0 का अपराध का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


ऐसे में कोई सरपंच कैसे करा पायेगा विकास कार्य-?
सोचने वाली बात यह है कि एक तरफ सरकार गाँव की विकास की जिम्मेदारी सरपँच और पँचायत को देती है। जहां सांप की तरफ फन फैलाये कुंडली मार के कुछ कब्जाधारी बैठे हैं। और शासकीय भूमि को ही शासकीय कार्य मे उपयोग करने पर इस तरह सरपँच परिवार पर जानलेवा हमला करने से कोई सरपँच कैसे शासकीय कार्य सम्पादित कर पायेगा..?

अतः ऐसे लोगों पर प्रशासन को भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए वरना ऐसे आपराधिक लोगों का मबोबल दिन-ब-दिन बढ़ता ही जायेगा। क्योंकि सारंगढ में इसी प्रकार बेजाकब्जा धारियों द्वारा कुछ माह पहले तहसीलदार के काफिले पर भी हमला बोला गया था। अतः एसडीएम श्री चौबे को इसपर तत्काल संज्ञान लेकर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित करना अनिवार्य जान पड़ता है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
