सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सारंगढ़ में देशभक्ति एवं सद्भावना का माहौल देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पित करने के बाद तिरंगा ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के वीर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का किया वाचन
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा चंद देवांगन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेश एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सद्भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीवन जी रहे हैं। ऐसे में देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी एवं घनश्याम मनहर, प्रदेश सचिव सरिता मल्होत्रा एवं गोल्डी नायक, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिला महामंत्री राधे जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सारंगढ़ राकेश पटेल, मितेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष रमेश खूंटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
