सारंगढ़। सतीश यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने और मानव सभ्यता के अस्तित्व को सुरक्षित रखने का अनिवार्य संकल्प है। पेड़-पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने, वर्षा चक्र को नियमित बनाए रखने और पर्यावरणीय संतुलन कायम रखने में मदद मिलती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
सतीश यादव ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान की वास्तविक सफलता केवल पौधा लगाने में नहीं, बल्कि उसकी निरंतर देखभाल करने में है। जब तक एक छोटा पौधा विशाल वृक्ष का रूप न ले ले, तब तक उसे खाद, पानी और सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति बिना किसी स्वार्थ के मानव जीवन को अनमोल संसाधन प्रदान करती है। ‘एक वृक्ष, दस पुत्र समान’ की भावना को आत्मसात करते हुए हर शुभ अवसर पर पौधारोपण करना चाहिए। लगाए गए पौधों को बचाना और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारा सबसे बड़ा उपहार होगा।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
