सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठनात्मक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी मंडलों एवं बूथों में संगठनात्मक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और संगठन को और सक्रिय बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करे। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन का निर्णय सर्वमान्य होता है और सभी को मिलकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए।
बैठक में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, सहप्रभारी श्रीमती विद्या सिदार, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व विधायक शमशेर सिंह, श्रीमती केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े, डॉ. दिनेश जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, दीनानाथ खूंटे, भुवन मिश्रा, वैजयंती लहरे, मनोज, प्रकाश अग्रवाल, निखिल बानी, अरविंद हरिप्रिया एवं जीवन रात्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दी।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
