सारंगढ़-बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भटगांव पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सबरिया डेरा, सलोनीकला निवासी बनाऊ गोड अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी बनाऊ गोड पिता लालजी गोड, उम्र 32 वर्ष, निवासी सबरिया डेरा सलोनीकला, थाना भटगांव, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 47 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 9,400 रुपये है, बरामद की गई।
पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा
थाना भटगांव पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।
इनकी रही विशेष भूमिका
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिव कुमार धारी, सहायक उप निरीक्षक बलिराम निराला, प्रधान आरक्षक नवीन ठाकुर, प्रधान आरक्षक श्रवण बरिहा, आरक्षक भूपेंद्र साहू, अश्वनी डड़सेना, प्रत्येन बर्मन, राजेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक रीना बघेल एवं मोहन कुमारी सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा का सख्त एक्शन,थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की टीम ने 47 लीटर अवैध महुआ शराब पकड़ी… - August 17, 2026
- स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का संदेश, शिवा अनिल साहू ने फहराया तिरंगा… - August 17, 2026
- शिक्षकों की मांगों पर सीएम साय ने दिए सकारात्मक निर्देश… - August 17, 2026
