सारंगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवा अनिल साहू ने अपने जिपं क्षेत्र के गृह ग्राम पचपेड़ी, सरसीवां, ढनढनी एवं डुरूमगढ़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर तिरंगा ध्वज फहराया। उन्होंने ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस दौरान श्रीमती साहू खम्हरिया हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। शिवा अनिल साहू ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को शिक्षा के साथ राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान शिवा अनिल साहू ने हारमोनियम पर “मेरा रंग दे बसंती चोला” और “ऐ मेरे वतन के लोगों” जैसे देशभक्ति गीतों का गायन कर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ उनका साथ दिया।
सभी ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की शानदार झलक देखने को मिली। इस अवसर पर शिवा अनिल साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे आयोजन हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने सभी आयोजकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

- सारंगढ़:एसपी सुनील शर्मा का सख्त एक्शन,थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की टीम ने 47 लीटर अवैध महुआ शराब पकड़ी… - August 17, 2026
- स्वतंत्रता दिवस पर गांव-गांव गूंजा देशभक्ति का संदेश, शिवा अनिल साहू ने फहराया तिरंगा… - August 17, 2026
- शिक्षकों की मांगों पर सीएम साय ने दिए सकारात्मक निर्देश… - August 17, 2026
