नाग पंचमी नाग देवता की पूजा और उनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन कई श्रद्धालु मंदिर जाकर नाग देवता की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे कई प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर हैं, जहां पर इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है। ये मंदिर श्रद्धालुओं के बीच खास पहचान रखते हैं। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इस दौरान नाग देवता की पूजा और शिव मंदिरों में खास पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में भारत के कुछ प्रसिद्ध नाग मंदिरों के बारे में जान सकते हैं।
अगर आप सावन में खासतौर पर नाग पंचमी के दिन घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत के इन प्रसिद्ध नाग मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। उज्जैन से लेकर प्रयागराज तक, ये मंदिर नाग देवता की पूजा के लिए विशेष महत्व रखते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
नागचंदेश्वर मंदिर, उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित नागचंदेश्वर मंदिर बहुत ही पवित्र और खास जगह मानी जाती है। नाग पंचमी पर इस मंदिर में खास तैयारियां की जाती हैं। यह मंदिर महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित है। अगर आप सावन में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस मंदिर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस मंदिर की खासियत है कि यह सिर्फ नाग पंचमी के दिन ही खुलता है। साल भर भक्त इस मंदिर के खुलने का इंतजार करते हैं। यही वजह है कि नाग पंचमी पर उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।
नागवासुकी मंदिर, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित प्रसिद्ध नागवासुकी मंदिर नाग पंचमी के मौके पर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह मंदिर गंगा नदी के किनारे स्थित नाग देवता के रूप में भगवान वासुकी को समर्पित है। यहां पर नाग पंचमी के दौरान भक्त विशेष पूजा-अर्चना करने आते हैं। नाग पंचमी के दिन श्रद्धालु नाग देवता की पूजा करते हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
मन्नारशाला नाग मंदिर, केरल
केरल का मन्नारशाला नाग मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, जहां पर नाग देवता की पूजा की जाती है। इस मंदिर में आपको बड़ी संख्या में नाग देवताओं से जुड़ी प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। यह मंदिर खासतौर पर नागराज और नाग देवी की पूजा के लिए जाना जाता है। दक्षिण भारत में नाग पूजा की परंपरा देखना चाहते हैं, तो इस मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।
- “प्रमोद यादव की उत्कृष्ट विवेचना को सलाम, स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान से बढ़ा वर्दी का मान”… - August 16, 2026
- उज्जैन से प्रयागराज तक, नाग देवता को समर्पित हैं देश के ये 3 प्रसिद्ध मंदिर, नाग पंचमी पर कर सकते हैं दर्शन…. - August 16, 2026
- मानसून में हल्का यूरिन इन्फेक्शन भी बन सकता है खतरा, जानें कारण और इलाज.. - August 16, 2026
