सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे।
मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इसके बाद वे संयुक्त परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक और गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिससे स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
