सारंगढ़। अगस्त क्रांति एवं अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा से सारंगढ़ नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और नगरवासी उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा में स्कूली बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाया। हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी सहभागिता की सराहना की।
तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ एवं राइस मिल एसोसिएशन की ओर से भी सराहनीय सहयोग किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यात्रा में शामिल बच्चों और लोगों के लिए विशेष व्यवस्था करते हुए मीठा बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट एवं पानी का वितरण किया।
भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। सारंगढ़ में तिरंगा यात्रा ने अगस्त क्रांति की स्मृतियों को जीवंत करते हुए देश के प्रति समर्पण और गौरव की भावना को मजबूत किया।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
