रायगढ़। दिनांक 27 नवंबर को पुलिस चौकी प्रभारी कनकबीरा को मुखबिर से सूचना मिला कि इन्द्रा आवास में रहने वाला विद्याधर चौहान अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से शराब बिक्री करता है तथा आज अपने साथी हरिहर दास वैष्णव के साथ शराब लेने गया है । सूचना पर कार्रवाई करने चौकी कनकबीरा से स्टाफ कार्रवाई करने इन्द्रा आवास पहुंची, जहां मोटर सायकल पर सीजी 13 एच 8772 को हरिदास चलाते आ रहा था पीछे विद्याधर चौहान शराब लेकर मोटर सायकल में बैठा था।

आरोपी 1- विद्यधर चौहान पिता शिव प्रसाद चौहान उम्र 34 वर्ष 2- हरिहर दास पिता बोधनदास वैष्णव उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी सालर चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ से 10 लीटर महुआ शराब की जप्ती गई है। आरोपियों से अवैध शराब व मोटर सायकल की जप्ती कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
