रायगढ़ । 01 नवम्बर 2021 से शुरू विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फार्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने वाले नए मतदाताओं के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लकी ड्रॉ नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन नंबर को आधार मानकर निकाला जाएगा। यह लकी ड्रॉ राज्य स्तर पर निकाला जाएगा। प्रत्येक जिले से एक नए मतदाता का लकी ड्रॉ में चयन किया जाएगा तथा चयनित मतदाता को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, इसलिए इस विशेष अभियान का हिस्सा बनकर, निकटतम मतदान केन्द्र पर या ऑनलाईन फार्म-6 भरें एवं नये मतदाता बनिए तथा लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में विजेता का सम्मान प्राप्त कीजिए।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
