रायगढ़। खरसिया स्थित आलोक इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के पाँच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अपने संबोधन में एसडीओपी श्री प्रभात कुमार पटेल ने कहा कि इस तरह की बौद्धिक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो और उनके बौद्धिक व आंतरिक विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे।
उन्होंने छात्र जीवन में अनुशासन को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि अनुशासित जीवन ही सफलता की मजबूत नींव रखता है। विद्यार्थियों से शिक्षा के प्रति समर्पित रहने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी श्री पटेल ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आलोक इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य श्री विश्वजीत बाबू एवं विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
