रायगढ़/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां ने थाना कोतरारोड़ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्ष 11 माह की पुत्री सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंची। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच में संदेही सूरज कुमार साहू की लोकेशन बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल रवाना की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के दौरान बालिका के माता-पिता भी मौजूद रहे।
थाने में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 भी जोड़ दी गई।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार साहू (27 वर्ष), निवासी पकरिया भाठापारा (लटिया), थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक चन्द्रेश पांडे तथा महिला आरक्षक दोरथिया किण्डो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “अभियान संवेदना” के तहत गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित बरामदगी तथा महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- थाना प्रभारी की पैनी नजर, चोरी का पर्दाफाश… तीन आरोपी सलाखों के पीछे… - August 25, 2026
- सारंगढ़:सर्पदंश पीड़ित परिवार को राहत, 4 लाख की सहायता मंजूर… - August 25, 2026
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मनपसार, 20 किमी की भव्य कांवड़ यात्रा… - August 25, 2026
