लैलूंगा/रायगढ़। लैलूंगा थाना से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना में पदस्थ दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर पैसे की मांग करने, झूठे मामले में फंसाने और प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आवेदक चंदन दास निवासी महिला कोठ, जिला सरगुजा द्वारा आरक्षक सूरजनाथ उर्फ सूरज भगत एवं आरक्षक विजय कुशवाहा के विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में लगाए गए आरोपों को विभाग ने गंभीर प्रकृति एवं कदाचरण से संबंधित माना।
प्रथम दृष्टया पदीय दायित्वों के विपरीत कृत्य पाए जाने के आधार पर आरक्षक क्रमांक 865 विजय कुशवाहा एवं आरक्षक क्रमांक 74 सूरज प्रकाश भगत, थाना लैलूंगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
रायगढ़ रिजर्व सेंटर बनाया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान दोनों आरक्षकों का मुख्यालय रक्षित केंद्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता भी देय होगा।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की अंतिम सत्यता विभागीय जांच और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल दो आरक्षकों के निलंबन से लैलूंगा थाना क्षेत्र सहित पूरे पुलिस महकमे में चर्चा तेज है।
अब सबकी नजर विभागीय जांच पर टिकी है कि गंभीर आरोपों की जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं और दोनों आरक्षकों के विरुद्ध अगली कार्रवाई क्या होती है।


- दो साल बाद मां-बाप से मिला कमलेश, कनकबीरा पुलिस बनी सहारा… - October 12, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - October 12, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न..79 वैष्णव युवक-युवतियों का हुआ परिचय सम्मेलन..श्री रामरंग वैष्णव बने कार्यकारी अध्यक्ष, सविता दास प्रदेश उपमहासचिव..कर्मठ जीतेन्द्र दास वैष्णव को मिली कोषाध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी..उमड़ा वैष्णव जनसैलाब, गूंजी सामाजिक एकता की हुंकार.. - October 12, 2026
