सारंगढ़। ग्राम पंचायत मनपसार में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां सैकड़ों शिव भक्तों ने महानदी स्थित जैतेश्वर महादेव मंदिर में स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से जलार्पण किया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।
डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते कांवड़ियों ने करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्राम मनपसार स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरे रास्ते “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिवा अनिल साहू भी कांवड़ियों के साथ यात्रा में शामिल रहे। उनके द्वारा श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई, जिसकी भक्तों ने सराहना की।
कांवड़ यात्रा में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी यात्रा में शामिल होकर शिवभक्ति का आनंद लिया। गांव-गांव में ग्रामीणों ने कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
आयोजकों ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरी यात्रा के दौरान मनपसार क्षेत्र शिवमय नजर आया और भक्ति की गूंज देर तक सुनाई देती रही।

- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
