बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ की मासिक बैठक सरसींवा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कविता प्राण लहरे शामिल हुईं, जिनका पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रांताध्यक्ष बी.एल. चंद्राकर ने की।
बैठक के दौरान पेंशनर समाज की ओर से पेंशनर भवन निर्माण की मांग रखी गई। इस पर विधायक कविता प्राण लहरे ने सकारात्मक पहल करते हुए पेंशनर भवन के लिए राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से भवन निर्माण के लिए भूमि सुरक्षित कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही।
गौरतलब है कि बिलाईगढ़ ब्लॉक से लगभग 700 पेंशनर एवं परिवार पेंशनर समाज में पंजीकृत हैं। संगठन द्वारा पेंशनरों की समस्याओं और हितों को लेकर नियमित रूप से प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाती है।
बैठक में प्रमुख रूप से बी.एल. चंद्राकर, राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े, अमरनाथ खटकर, भजनलाल खुंटे, दशरथ लाल साहू, परष खुंटे, सुन्दर निराला, किशन साहू, उदयराम साहू, रूखमन सिंह सरदार, चंद्रशेखर देवांगन, व्ही.आर. कुर्रे, बी.एल. साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राजमहंत पी.के. घृतलहरे ने दी।

- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
