बिलाईगढ़। गोविंद वन में आयोजित झेरिया यादव समाज बिलाईगढ़ परिक्षेत्र की आवश्यक बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने और नए नेतृत्व के चयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वरिष्ठजनों एवं समाज के प्रबुद्ध सदस्यों की रायशुमारी के बाद वर्तमान मीडिया प्रभारी धनेश यादव को सर्वसम्मति से झेरिया यादव समाज बिलाईगढ़ परिक्षेत्र का नया अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश यादव ने समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे तथा समाज की एकता, संगठन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी समाजजनों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
धनेश यादव के अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, बिलासपुर शहर अध्यक्ष ओंकार यादव, अमित यादव (बेमेतरा), सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष फिरू यादव, बलौदाबाजार जिला सचिव संतोष यादव, सामाजिक नेता नरेंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव (सरायपाली), बिलारी अध्यक्ष टीकाराम यादव, पूर्व अध्यक्ष अभय यादव, कोषाध्यक्ष आशीष सिंह यादव, सचिव संतोष यादव, राम कुमार यादव, पूर्व सचिव धनसाय यादव, ललित यादव, सलाहकार रामलाल यादव, संगठन मंत्री महेतरु यादव, अलगराम यादव, उपाध्यक्ष गणेश यादव, सैलाना यादव (कोरबा), संगठन मंत्री चांदराम यादव, सामाजिक नेता यादराम हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, पंडरीपानी सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद साहू, पूर्व सरपंच राकेश यादव (लिमतरी), युवा नेता दिलचंद साहू, रामाधार साहू (गुरुजी), प्रसन्न चंद्रा (गुरुजी), शिव केवट, पुरुषोत्तम हिरवानी, राजकुमार जांगड़े, दिनेश पटेल, नवधा पटेल, सुरेश विश्वकर्मा, अमरजीत यादव (भिनोदी), अर्जुन यादव (कंचंदा), प्रमिला यादव, श्याम यादव, डॉ. दिलेश्वर साहू, राकेश यादव (बलौदा), देव यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेश यादव के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए समाज की एकता, संगठन और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



