सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष मितेंद्र यादव द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। जारी किए गए आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन डॉ. अनिल जयहिन्द यादव की अनुशंसा पर और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष केशव चन्द्राकर के अनुमोदन के बाद की गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की सूची मे
श्री कृष्णा साहू -सारंगढ़ ग्रामीण,
श्री शीतल यादव (रामू दादा) – सारंगढ़ शहर,
श्री विधाता पटेल – उलखर कोसीर, श्री नवीन ईजारदार– बरमकेला, श्री संतोष साहू (लुक्का) – सरसीवां, श्री ओमप्रकाश विश्वकर्मा को बिलाईगढ़ का नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष मितेंद्र यादव ने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा व नैतिकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनहित, समाजहित और देशहित में कार्य करेंगे, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।




