सारंगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) बिनोद भारद्वाज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें लोकतंत्र और जनहित की आवाज़ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने पूरे कार्यकाल में जनता की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाकर विपक्ष की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया है।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का दायित्व केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता के हितों की रक्षा करना और उनकी आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना भी होता है। राहुल गांधी ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े छात्रों की समस्याओं, कथित वोट चोरी के मुद्दे तथा संविधान की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार संघर्ष करते हुए आम नागरिकों का विश्वास जीता है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संदेश—”इन दो सालों का हर दिन हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाने के लिए समर्पित रहा”—देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सड़क से संसद तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ने का उनका संकल्प करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भारतीय संसदीय व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व है। इस भूमिका में राहुल गांधी ने सरकार को जनहित के मुद्दों पर जवाबदेह बनाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक परंपराओं को भी मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी राहुल गांधी जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए उसी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करते रहेंगे।
उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राहुल गांधी का नेतृत्व प्रेरणा का स्रोत है और उनके संघर्ष तथा जनसेवा की भावना से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।



