सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्रहित के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रवाद की लौ को सदैव प्रज्वलित करता रहेगा। वहीं जिला प्रवक्ता भुवनलाल मिश्रा ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उद्घोष करने वाले प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री द्वारिका साहू, अमित रिंकू तिवारी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री हरिनाथ खूंटे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे, भाजपा नेता दुर्गा प्रताप ठाकुर, वीरेंद्र निराला, दीपक साहू, झाड़ूराम, रमेश तिवारी, प्रकाश अग्रवाल, सरिता बंजारे, केरार चंद्रा, राधिका चंद्रा, विमला कुर्रे, योगेश्वर पटेल, विधि प्रकोष्ठ से गुलाबचंद पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने दी। श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

- सारंगढ़:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के संकल्प दोहराए… - June 23, 2026
- सारंगढ़:पान जमुना धान खरीदी पर अफवाह से सावधान, किसानों से भ्रमित न होने की अपील…. - June 23, 2026
- सारंगढ़:श्रद्धांजलि: स्व. कलिंदर चौहान को नम आंखों से अंतिम विदाई, दशकर्म में उमड़ा समाज… - June 23, 2026


