सारंगढ़। ग्राम नवापारा निवासी स्वर्गीय कलिंदर चौहान के निधन से पूरे क्षेत्र एवं चौहान (गांडा) समाज में शोक की लहर व्याप्त है। मंगलवार को उनके गृह ग्राम में दशकर्म कार्यक्रम श्रद्धा एवं सादगी के साथ संपन्न हुआ, जिसमें समाज के पदाधिकारियों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. कलिंदर चौहान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित जनों ने शोक संतप्त परिवार के सदस्य नीलमणी चौहान एवं डोलमडी चौहान को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
दशकर्म कार्यक्रम में चौहान (गांडा) समाज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, पिंटू चौहान, संकीर्तन नंद, देव राज दीपक, ठाकुर राम चौहान, प्रकाश चौहान, मायाधर, झसकेतन सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. कलिंदर चौहान के व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा का माहौल पूरी तरह भावुक रहा। परिजनों, समाजजनों और ग्रामीणों ने दिवंगत के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
