सरायपाली। विकासखंड के ग्राम दर्राभाठा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा में इस विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का एक साथ चयन हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय बना हुआ है।
विद्यालय से चयनित होनहार विद्यार्थियों में
सती बरिहा,सितारा बरिहा,ठंडाराम बरिहा,
रमित बरिहा,डीलेश बरिहाने सफलता पाई।बच्चों की इस बड़ी सफलता ने न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरे ग्राम और जिले को गौरवान्वित किया है।

अब तक 29 चयन-
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा ने सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है; इससे पहले भी इसी प्राथमिक विद्यालय से 24 विद्यार्थी सैनिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं में चयनित होकर अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। इस नए चयन के साथ अब यह आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है, जो इस स्कूल को क्षेत्र का सर्वाधिक परिणाम देने वाला एक आदर्श और प्रेरणादायक स्कूल बनाता है।
इस निरंतर मिल रही बड़ी सफलता के पीछे विद्यालय के प्रधान पाठक/शिक्षक दयासागर नायक की समर्पित शिक्षण पद्धति, पालकों का अटूट विश्वास, सहयोगी शिक्षकों का मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत एवं लगन को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह शासकीय विद्यालय निजी स्कूलों को पछाड़ रहा है। स्कूल ने यह साबित कर दिया है कि यदि शिक्षक में समर्पण और विद्यार्थियों में कुछ कर गुजरने की लगन हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती और कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। दर्राभाठा स्कूल आज पूरे सरायपाली क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन चुका है और आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दे रहा है।
- शिक्षक दयासागर नायक की मेहनत से दर्राभाठा प्राथमिक शाला के 5 बच्चों का एकलव्य विद्यालय में एक साथ चयन… - June 23, 2026
- 50 की उम्र में भी दिखेंगे 25 जैसे, किचन मे मौजूद इन चीजों को आजमाएं, जानिए 3 कोरियन ब्यूटी हैक्स… - June 23, 2026
- जिस केले के फूल को फेंक देते हैं लोग, उससे बनती हैं ये लाजवाब डिश… - June 23, 2026


