कोरियन ड्रामा, के-पॉप और ब्यूटी रूटीन की चर्चा आजकल हर तरफ है। कोरिया की महिलाओं और पुरुषों की साफ, मुलायम और चमकदार त्वचा देखकर भारतीय महिलाएं भी इसे अपनाने की कोशिश कर रही हैं।

अच्छी खबर ये है कि महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, आपकी रसोई में मौजूद चीजों से ही कोरियन ग्लास स्किन पाई जा सकती है। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए है। यहां कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जो आपकी रसोई में ही मौजूद हैं। ये सरल घरेलू हैक्स कोलेजन बढ़ाने और एंटी-एजिंग में मदद कर सकते हैं।
कोरियन ग्लास स्किन पाने के 3 तरीके
- चावल के पानी का करें इस्तेमाल
चावल का पानी स्किन को साफ और फ्रेश महसूस कराने में मदद करता है।
चावल को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें।
पानी को छान लें और चेहरे की सफाई के बाद टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
यह आसान और किफायती घरेलू उपाय है।
- अंदर से ग्लो के लिए हेल्दी स्मूदी
सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, स्किन की असली चमक अच्छी डाइट से आती है।
अनार, एवोकाडो, चिया सीड्स और अलसी सीड्स को मिलाकर स्मूदी बनाएं।
नियमित सेवन से स्किन अंदर से पोषित होती है और हेल्दी ग्लो बरकरार रहता है।
- एलोवेरा और सीवीड फेस मास्क
एलोवेरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। सीवीड में भी कई पोषक के लिए होते हैं जो स्किन की देखभाल में मदद करते हैं।
दोनों को मिलाकर फेस मास्क तैयार करें। ये स्किन को हाइड्रेट रखता है और फ्रेश लुक देता है।
हफ्ते में 1-2 बार लगाएं।


