सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “करो योग, रहो निरोग” थीम के तहत तालुका विधिक सेवा समिति, सारंगढ़ द्वारा न्यायालय परिसर एवं उपजेल में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित राठौर ने किया।
न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों एवं न्यायालय के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इसके बाद उपजेल पहुंचकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित राठौर ने विचाराधीन बंदियों को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभ तथा तनावमुक्त जीवन में योग की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने सभी बंदियों को प्रतिदिन योग करने की सलाह देते हुए इसे स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का आधार बताया।
इस अवसर पर उपजेल में कुल 190 विचाराधीन बंदियों ने उत्साहपूर्वक योग शिविर में भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त जेल स्टाफ एवं तालुका विधिक सेवा समिति के पैरालीगल वॉलंटियर नारद प्रसाद श्रीवास का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया गया।

- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
- सियान के संगवारी में बुजुर्गों संग बच्चों की सजी अनोखी चौपाल… - October 1, 2026
- सियान बोझ नहीं, समाज की जड़ हैं… सम्मान और सहारे की जरूरत… - October 1, 2026
