सारंगढ़। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ में 18 जून से 20 जून 2026 तक “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” थीम पर विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आम नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शिविर में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पेंशन योजना सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं के लिए पात्र हितग्राहियों का पंजीकरण किया जा रहा है। साथ ही योजनाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण भी मौके पर ही किया जा रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा, जगन्नाथ केसरवानी, दुर्गा सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति हरिहर प्रसाद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीयन कराकर शासन की सुविधाओं का लाभ उठाया।

- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




