सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 जून 2026। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा शनिवार और रविवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री शनिवार दोपहर 12 बजे सारंगढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे शासकीय हाईस्कूल गोडम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
शाम 4:30 बजे प्रभारी मंत्री कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस सारंगढ़ में करेंगे।
दौरे के दूसरे दिन रविवार, 21 जून को प्रभारी मंत्री अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 6 बजे कृषि उपज मंडी परिसर, सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।


- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




