सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 जून 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत जिले में 20 जून तक विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।
जिला प्रशासन के अनुसार सारंगढ़ के मंडी प्रांगण, बरमकेला के मंगल भवन में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तथा बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक-6 स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं।
शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत नए पंजीकरण, पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने, त्रुटि सुधार तथा लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

- सारंगढ़ जिला अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, 15 दिन में बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया रिकॉर्ड… - June 19, 2026
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026

