सारंगढ़। ग्राम पंचायत दहिदा में एक 32 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक की पहचान विश्वजीत रात्रे (32 वर्ष), पिता राज किशोर रात्रे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार देर रात की है।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक जब विश्वजीत ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। करीब 12 बजे दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। विश्वजीत कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी धनसाय कुर्रे, जयराम साहू और ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सारंगढ़ भेज दिया गया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस हृदयविदारक घटना से दहिदा गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

