सारंगढ़। थाना प्रभारी ए.के. बेक के कुशल नेतृत्व और सक्रिय पुलिसिंग का एक और प्रभावी उदाहरण सामने आया है। नियमित रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की खेप को जब्त कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 की रात्रि गश्त के दौरान ग्राम लेंधरा स्थित पशु चिकित्सालय के सामने मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 75 शीशी (कुल 7500 एमएल) प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद हबीब (35 वर्ष), पिता हुसैन मोहम्मद, निवासी सोहेला, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से प्रतिबंधित कोडीन सिरप की खेप छत्तीसगढ़ में तस्करी के उद्देश्य से ला रहा था।
पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जब्ती एवं अन्य कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को 18 जून 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्क निगरानी और प्रभावी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ आरक्षक तुलेश्वर (आर-186), प्रधान आरक्षक अशोक (आर-201) सहित थाना स्टाफ ने सक्रियता और टीम भावना का परिचय देते हुए कार्रवाई को सफल बनाया।
क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है, वहीं नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी

- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

